उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का शुभारम्भ-राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत की मौजूदगी में देहरादून में 29 किशोरियों को दी गई HPV टीकाकरण की डोज

कार्यक्रम में राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत, ,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , क्षेत्रीय विधायक खजानदास रहे मौजूद
देहरादून ।उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया । जिला चिकित्सालय (गांधी शताब्दी) देहरादून में एच.पी.वी. टीकाकरण का शुभारम्भ राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह , स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , क्षेत्रीय विधायक खजानदास एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
मॉडल टीकाकरण केन्द्र में समस्त अतिथियों की उपस्थिति में किशोरियों को एच.पी.वी. टीके की खुराक दी गयी। इस अवसर पर राज्यपाल ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों से वार्तालाप किया । उत्साहित किशोरियों एवं अभिभावकों ने अपना अनुभव राज्यपाल से साझा किये। मॉडल टीकाकरण केन्द्र, देहरादून में कुल 29 किशोरियों को एचपीवी टीकारण की खुराक दी गयी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ सुनीता टम्टा, मिशन निदेशक एन.एच.एम. मनुज गोयल, एन.एच.एम. निदेशक डॉ रश्मि पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ मनु जैन, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप मार्तोलिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ बिमलेश जोशी, गांधी शताब्दी चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल आर्य, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दिनेश चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ निधि रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश गुंज्याल, यूएनडीपी से डॉ विशाल, जिला सहा प्रतिरक्षण अधिकारी यज्ञदेव थपलियाल, मॉडल टीकाकरण केन्द्र की एएनएम गीता सहित क्षेत्रीय लाभार्थी बालिकाओं के परिजन, आशा कार्यकत्रियां एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।
क्या है HPV वैक्सीन ?
एचपीवी का अर्थ है Human Papillomavirus. यह वायरस सर्विकल कैंसर के लगभग 90 प्रतिशत मामलों में एक बड़ा कारण है। इस वायरस से बचाव के लिए ही HPV का टीका भारत सरकार द्वारा लॉंच किया गया है।
कौन है पात्र लाभार्थी ?
यह टीका सिर्फ बालिकाओं के लिए उपलब्ध है। ऐसी बालिकाएं जो 14वां जन्मदिन मना चुके हैं, उन्हंे 15वें जन्मदिवस से पूर्व यह टीका लगाया जा रहा है।
टीका कहां उपलब्ध है ?
यह टीका आपके नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं टीकाकरण केन्द्रों पर उपलब्ध है।
निशुल्क मिलेगा टीका
यह टीका भारत सरकार की ओर से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किया गया है, जो निःशुल्क उपलब्ध है।





