फुल एक्शन में आई सीएम धामी की पुलिस- “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस में तीन और आरोपी गिरफ्तार, चार पहले ही जा चुके जेल, साथ ही महाराष्ट्र और उड़ीसा पुलिस के वांछित भी दबोचे

मुख्यमंत्री की सख्ती का असर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,
राजपुर फायरिंग हत्याकांड में 3 और अभियुक्त गिरफ्तार,
18.5 लाख की डकैती का फरार आरोपी देहरादून पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ऋषिकेश से दबोचा,
उड़ीसा के कटक जनपद की जेल से फरार एक लाख का इनामी देहरादून और टिहरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्शन में आ गई है।
राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में बीते दिन बीते 30 मार्च को दो पक्षों के आपसी झगड़े में अंधाधुंध फायरिंग के दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लगने से हुई मौत मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस चार लोगों को जेल भेज चुकी है। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत देहरादून पुलिस द्वारा अंतर्गत विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की हैं।
राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग एवं हत्या की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अन्य अभियुक्तों—आदेश गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी निवासी शिवपुरी गडीपुता, थाना गडीपुता जनपद शामली (उ0प्र0), समीर चौधरी पुत्र चरमेनदर सिंह निवासी ग्राम बंदरजुड्डा, थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार तथा मोहित अरोड़ा पुत्र रमेश अरोड़ा निवासी बी-43 रामा पार्क रोड, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। बार में हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच रोड रेंज करते हुए पीछा करने के दौरान हुई फायरिंग से मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में पूर्व में भी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र के रायगढ़ जनपद के अलीबाग क्षेत्र में हुई 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त योगेश रमेश लहारे पुत्र रमेश लहारे निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र) उम्र 31 वर्ष को दून पुलिस एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया गया
वहीं दूसरी ओर उड़ीसा के कटक जनपद से जेल तोड़कर फरार हुए 01 लाख रुपये के इनामी अपराधी राजा साहनी पुत्र महेश साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार), उम्र 34 वर्ष को भी ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उड़ीसा पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके फलस्वरूप अभियुक्त को टिहरी एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन सहित घेराबंदी कर पकड़ा गया। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न प्रांतों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनके संबंध में विस्तृत जानकारी संकलित की जा रही है।





