उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

देहरादून में डेंगू के 10 और नए मरीज मिले जनपद में मरीजों का  स्कोर  पहुंचा 468,  नियंत्रण और रोकथाम को सावधानी व जागरूकता को लेकर  स्वास्थ्य विभाग चला रहा अभियान

अब तक 427 हुए ठीक, 40 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी  , 1279 के सैंपल जांच को भेजे, 
 देहरादून। जनपद में  शुक्रवार   को डेंगू के 10 नए मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 468 मरीज मिल चुके हैं।  जो 10 नए मरीज सामने आए हैं उनमें 2 एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश  और 8 श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में  भर्ती हुए  है। जनपद के अलग-अलग अस्पतालों में 40 मरीजो का इलाज चल रहा है।  1279 लोगों  के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
अब तक 36418 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजें चुके हैं। जनपद में इस समय 40 मरीज का इलाज चल रहा है। इनमें कोरोनेशन अस्पताल में 3 ,जीडीएमसी में 2, मैक्स अस्पताल में 2 , श्री महंत  इंद्रेश हॉस्पिटल में 26, कैलाश हॉस्पिटल में 1 ,एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश 3 व  पनेशिया अस्पताल में एक  मरीज भर्ती है। अब तक जनपद में 427 डेंगू मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू से अब तक एक मरीज की मौत हुई है।बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन बुखार होने की स्थिति में डेंगू की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थय विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। जनपद में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लगातार जागरूकता भरे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button