उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को देंगे दिल्ली – देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर (एक्सप्रेस-वे) की सौगात- पीएम के स्वागत के लिए उत्तराखंडवासियों में जबरदस्त उत्साह , सीएम धामी बोले- प्रधानमंत्री के हृदय में बसता है उत्तराखंड

लगभग 12 किलोमीटर का करेंगे रोड शो , हजारों भाजपा कार्यकर्ता और राज्यवासी करेंगे पुष्प वर्षा,
टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में करेंगे पुजा
अर्चना
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान 11970 करोड़ की 210 किलोमीटर लंबे
दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर परियोजना (एक्सप्रेस वे) के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे में डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। प्रधानमंत्री की पूजा के लिए मंदिर को पूरी तरह सजाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटी है। प्रधानमंत्री देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है और इसमें अपार जन समूह के आने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। कुल 1000 मेगावाट, उत्पादन क्षमता के इस प्लांट का निर्माण टीएचडीसी ने 2400 मेगावाट क्षमता के टिहरी हाईड्रो पावर काम्पलेक्स के क्रम में किया है, जो टिहरी हाईड्रो प्रोजेकट के ऊपरी और निचले जलाशयों के बीच अतिरिक्त विद्वुत उत्पादन करेगा । यह संयंत्र, भारत की ऊर्जा यात्रा में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह , केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह की उपस्थिति रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में बसता है उत्तराखंड : सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। ₹दो लाख करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है। आज पीएमजीएसवाई के तहत दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के साथ ही हवाई और रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है। रोप-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे को लेकर हमेशा ही लोगों में उत्साह और उत्सव का माहौल रहता है। हर बार अपने दौरे में प्रधानमंत्री उत्तराखंड को बड़ी सौगात देकर जाते हैं।
दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की खासियत
शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
लागत – 11,963 करोड़
12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज,
2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर