बदला मौसम – उत्तराखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान व तेज बारिश, कई जगह पेड टूटे और बिजली आपूर्ति हुई बाधित , तापमान में आई गिरावट

प्रदेश के कई स्थानों पर जलभराव से हुई परेशानी,तेज आंधी तूफान और बारिश से नुकसान
देहरादून। उत्तराखंड में रविवार की सुबह एक और एक आंधी तूफान और तेज बारिश से
मौसम का मिजाज बदल गया । प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई । वहीं तेज अंधड़ से पेड़ तक उखड़ गए जिससे जनजीवन अस्त व्यक्त हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा ।कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है।
हरिद्वार के ज्वालापुर बाजार में भारी बारिश से जल भराव की समस्या पैदा हो गई।तीर्थनगरी में सुबह-सुबह अचानक बदले मौसम के बाद चले तेज अंधड़ ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यक्त कर दिया। भारी बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।इस दौरान श्यामपुर के गुमानीवाला बायपास मार्ग पर दो विशालकाय पेड़ धराशाही हो गए। पेड़ सड़क पर गिरे तो हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया।गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया ।स्थानीय लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर साइड करना शुरू किया, इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सहयोग करते हुए पेड़ों को कटवाया और हाईवे से किनारे किया।इस दौरान हाइवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहा और ट्रैफिक को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर रवाना किया। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चलना शुरू हो गया है। पेड़ों को वन विभाग की टीम ने काटकर साइड कर दिया है।
विद्दुत निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि पेंड़ गिरने की वजह से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई , जिसकी वजह से आसपास की बिजली भी कट गई ।हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए। ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी ने जनजीवन के साथ-साथ रेल सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया।आंधी के चलते रेलवे ट्रैक के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूट गई।
वहीं दूसरी औररामनगर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाओं के चलते कई जगहों से पेड़ गिरने की खबर है।
धर्मनगरी हरिद्वार में रविवार की सुबह अचानक हुई तेज बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जहां पिछले कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली तो वहीं कई जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। हरिद्वार के ज्वालापुर और कनखल क्षेत्र की कई कॉलोनियों में जलभराव से लोग परेशान भी हुए।
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह लोगों को रात जैसी महसूस होने लगी।देखते ही देखते पूरे शहर में घने काले बादल छा गए और विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। अंधेरा छाने से लोगों को घरों और दुकानों की लाइटें जलानी पड़ी।अचानक बदले मौसम ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हैरान कर दिया।वहीं बारिश ने ठंड में इजाफा हो गया।
मौसम विभाग ने 4000 मीटर व उससे अधिक ऊं चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। राज्य के शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज के साथ हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को मौसम विभाग ने सचेत रहने की अपील की है।देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी है।





