राष्ट्रीय

मुख्य व सहायक नालों एवं आंतरिक नालियों की सफाई को चल रहा 100 दिन का अभियान , आमजन को मिल रही बड़ी राहत

नगर निगम देहरादून की ओर से
 ”100 Days One Mission-Reviving Our Rivers” के नाम से संचालित हो रहा अभियान
देहरादून । महापौर सौरभ थपलियाल के मार्गदर्शन तथा नगर आयुक्त नमामि बंसल के नेतृत्व में नगर  निगम क्षेत्रांतर्गत वृहद स्तर पर नाले एवं नालियों की विशेष सफाई अभियान ”100 Days One Mission-Reviving Our Rivers”  संचालित किया जा रहा हैं। यह विशेष अभियान आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ व व्यवस्थित  बनाने  तथा नदियों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर बहु-स्तरीय क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य नालों, सहायक नालों एवं आंतरिक नालियों की चरणबद्ध सफाई सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के अंतर्गत अब तक 09 प्रमुख नालों की सफाई सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है, जबकि शेष नालों में कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है।
सफाई अभियान के दौरान नालों एवं नालियों से लगभग 7922.94 मीट्रिक टन कचरा निकाला जा सुका है, जिसमें मुख्य रुप से ठोस अपशिष्ठ,प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अवरोधक सामग्री शामिल है। इस व्यापक सफाई अभियान के तहत 6 जेसीबी मशीनों, 7 डम्पर एवं 9 टैक्टर ट्रालियों की सहायता से जमा कचरें को हटाकर उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण किया जा रहा हैं। इसके साथ ही उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जहां पूर्व में जलभराव की समस्या अधिक पाई गई थी, ताकि समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।
नगर आयुक्त द्वारा अभियान की सतत निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। साथ ही क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है।
नगर निगम, देहरादून ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक या निर्माण सामग्री न डालें, जिससे जल निकासी व्यवस्था बाधित न हो। स्वच्छ, स्वस्थ एवं जलभराव मुक्त शहर के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
नगर निगम का यह विशेष सफाई अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं जलभराव मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ हासिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button