उत्तराखण्डदेहरादूनहरिद्वार

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी  की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब -हरिद्वार के  खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, पुत्र मनीष ने दी मुखाग्नि 

सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी,
मुख्यमंत्री  धामी, केंद्रीय विद्युत मंत्री  मनोहर लाल खट्टर, सहित मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल
देहरादून / हरिद्वार।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय विद्युत मंत्री  मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र  मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी  का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने कहा कि वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।
केंद्रीय विद्युत मंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को उत्तराखंड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सहित सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों मंत्रीगणों, विधायकों, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,जनप्रतिनिधि, आधिकारियों, सेना के अधिकारियों जवानों एवं आमजन द्वारा दिवंगत आत्मा को पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम सलामी दी।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी,पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी,अजय भट्ट ,अजय टम्टा,कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत,गणेश जोशी,सौरभ बहुगुणा,मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा,खजान दास,राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अजय कुमार,विधायक आदेश चौहान,विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल,विनोद चमोली ,सुरेश गड़िया, अरविंद पाण्डे, रवि बहादुर,मेयर रुड़की अनीता देवी,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के महासचिव श्रीमहंत रवीन्द्र पुरी एवं निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशनंद महाराज, जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि,आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button