उत्तराखण्डदेहरादून

दून के पैनिसिया अस्पताल में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,आईसीयू में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत, तीन पुलिस कर्मियों कई लोग घायल , अस्पताल  सील , मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर पुलिसकर्मियों का हाल जाना
देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार सुबह 9:20 बजे बजे आग लग गई। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में सबसे पहले चिंगारी भड़की। इसके बाद पर्दे में आग लगी और देखते-देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया व आग की लपटें उठने लगीं।
आनन-फानन अस्पताल में भर्ती 14 मरीजों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान बुजुर्ग महिला वीरवती (60) की दम घुटने से मौत हो गई। राहत-बचाव कार्य कर रहे तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि आईसीयू में लगा एसी 24 घंटे से अधिक समय से लगातार चल रहा था।अस्पताल के स्टाफ और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर मरीजों को वार्ड से निकालना शुरू किया। इसी बीच सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कांच तोड़कर पाइप अंदर पहुंचाकर आग बुझाना शुरू किया और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। सबसे पहले आईसीयू से बाहर लाए गए छह मरीजों को कैलाश अस्पताल भेजा गया। इनमें से कांवली बल्लीवाला की रहने वाली वीरवती की मौत हो गई।
इसके बाद घटना में घायल हुए 10 लोगों में तीन को कोरोनेशन और सात को कैलाश अस्पताल भेजा गया। कोरोनेशन में भर्ती दो घायलों को छुट्टी दे दी गई। एक घायल अभी वहां भर्ती है। राहत-बचाव कार्य में घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को भी कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 09:35 बजे जब अस्पताल में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था, तभी अचानक शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते सीलिंग और अंदरूनी हिस्से में आग फैल गई और पूरी इमारत में दमघोंटू धुआं भर गया। अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धुएं की निकासी (वेंटिलेशन) की सही व्यवस्था न होने के कारण वहां भर्ती मरीजों का दम घुटने लगा। हादसे के वक्त अस्पताल में 14 गंभीर मरीज भर्ती थे।घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम तुरंत एक्शन में आया। जिला प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचीं। धुआं और लपटों के बीच संयुक्त राहत दलों ने साहस का परिचय देते हुए अस्पताल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती सभी 14 गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत नजदीकी चिकित्सालयों में शिफ्ट किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर सर्विस और पुलिस के तीन जांबाज कर्मी भी घायल हुए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल भी मौके पर पहुंचे।
अस्पतालों में भर्ती घायलों की सूची
1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष
4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 21/2 वर्ष
5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात
7- संगीता देवी पता अज्ञात
8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार
9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष
10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनौर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)
11- एएसआई नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
12- कांस्टेबल बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
13- कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)
एक महिला की मौत हो गई और दो मरीज डिस्चार्ज हो गए।
अस्पताल को सील कर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
अस्पताल में अग्निकांड की सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी समेत तमाम आलाअफसर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कार्य पूरा होने के तुरंत बाद ही पैनेसिया अस्पताल को सील कर जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की गई। एडीएम वित्त केके मिश्रा ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
इसके बाद घटना में घायल हुए 10 लोगों में तीन को कोरोनेशन और सात को कैलाश अस्पताल भेजा गया। कोरोनेशन में भर्ती दो घायलों को छुट्टी दे दी गई। एक घायल अभी वहां भर्ती है। राहत-बचाव कार्य में घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को भी कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर पुलिसकर्मियों का हाल जाना
घटना के दौरान आईसीयू में पहले से वेंटिलेटर पर भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में लगे तीन पुलिस कर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बाद में एसएसपी ने कैलाश अस्पताल पहुंचकर भर्ती पुलिसकर्मियों और मरीजों का हाल जाना तथा डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
एसएसपी प्रमोद डोबाल ने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों और घायल कर्मचारियों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button