उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार -राजपुर क्षेत्र में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया  भांडाफोड , एक अमेरिकी नागरिक समेत 13 जुआरियों को मौके से दबोचा

मौके से 1,52,870 रुपये की भारतीय नकदी बरामद ,
167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और 118 चिप्स व  मौके से  41 अमेरिकी डॉलर भी जब्त किए
एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत  पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसएसपी  को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजपुर क्षेत्र में एक निजी मकान पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अमेरिकी नागरिक सहित 13 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र में हेलीपैड के पास स्थित एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर और एसओजी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने क्रिस ज्योति स्कूल रोड के पास स्थित मकान में दबिश दी, तो वहां चार अलग-अलग टेबलों पर जुआ खेला जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में जुआ सामग्री बरामद की। इसमें 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस और 118 चिप्स शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 1,52,870 रुपये की भारतीय नकदी और 41 अमेरिकी डॉलर भी जब्त किए हैं।
पुलिस ने सभी 13 अभियुक्तों के खिलाफ थाना राजपुर में जुआ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तेनजिंग निमा, तेनजिन छोगे, पेमा वन्सु, फूखु सिरिगं, सिरीगं फुसंको, तेनजिगं, तासी दाण्डो (अमेरिकी नागरिक), ढिले फुर्सत, श्रृंग धुन्धो, योटीन जासू, धारगिल, धुन्डुप और गैलसिगं शामिल हैं।
पुलिस टीम में
1-   नितिन लोहानी,  क्षेत्राधिकारी डालनवाला
2- थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, थाना राजपुर,
3- व.उ.नि प्रवेश रावत, थाना राजपुर ,
4- उ.नि दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
5-उ.नि महावीर सिंह शामिल रहे।
एसओजी टीम में
1- उ.नि संदीप लोहान, प्रभारी SOG नगर,
2- हे.का किरन कुमार,
3- का.नि  ललित,
4- का.नि  विशाल
10- का.चा अजब शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button