उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादून

उत्तराखंड में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियानः डाॅ. रावत, कहा, इफको के सहयोग से किसानों के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना

प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने की इफको अध्यक्ष से मुलाकात
नई दिल्ली/देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात की। इफको मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में डाॅ. रावत ने इफको के अध्यक्ष से उत्तराखंड में कृषि व सहकारिता क्षेत्र में इफको की भागीदारी को और बढ़ाने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान डाॅ. रावत ने किसानों के हित में प्रदेशभर में ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा इफको के सहयोग से किसानों के लिये व्यापक कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा की।
सहकारिता मंत्री डाॅ.  रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में मंगलवार को इफको के मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राज्य के किसानों को वैज्ञानिक एवं सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
डाॅ. रावत ने वार्ता के दौरान इफको अध्यक्ष से राज्य में कृषि एवं सहकारिता गतिविधियों में इफको की सहभागिता और बढ़ाने तथा किसानों के हित में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान संचालित करने का आग्रह किया।
इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने सहकारिता मंत्री डाॅ. रावत के आग्रह को स्वीकार करते हुये कहा कि इफको शीघ्र ही उत्तराखंड में एक बड़े किसान सम्मेलन का आयोजन करेगा। जिसमें इफको की भागीदारी, किसानों के हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, विपणन प्रबंधक योगेंद्र कुमार, उत्तराखंड से इफको निदेशक उमेश त्रिपाठी तथा प्रदीप चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button