उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा परिवार ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष  की मौजूदगी में  उमंग और उत्साह से मनाया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस , सीएम धामी ने कहा – पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा आगे

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सामूहिकता से तिरंगा फहराया
देहरादून । भाजपा परिवार ने आज मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस तरह विकास में हम सबका सक्रिय योगदान रहता है, उसी तरह की जागरूकता, समाज में फैलाए जाने वाले नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों से पीएम की प्रेरणा अनुशार स्थानीय उत्पादों को खरीदकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का आग्रह किया।
पार्टी मुख्यालय में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सामूहिकता से तिरंगा फहराया। राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ सभी लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हुए भारत माता के उन सभी वीर सपूतों को  नमन किया जिन्होंने भारत माता को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।वहीं देश उन सभी वीर जवानों को भी याद किया, जो सीमाओं की सुरक्षा में प्राणों की बाजी लगाते हैं।साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों को भी श्रद्धांजलि दी।
सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आजादी का जश्न मनाने का समय है, साथ ही देश समाज के प्रति कर्तव्य पर सजग रहने का  पावन अवसर भी है।  देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया के अंदर भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है, वैश्विक पहचान बढ़ रही है। पहले की तरह गरीबी, अनाज, पानी, बिजली, कपड़े आदि कोई बड़ी समस्या नहीं है। आज देश दुनिया की हमारी चौथी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत आज रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ निर्णायक रूप से बढ़ गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष  नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार,  दीप्ति रावत प्रदेश उपाध्यक्ष  अनिल गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष  रुचि भट्ट समेत बड़ी संख्या में सरकार में दायित्वधारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीएम की प्रेरणा अनुसार, स्थानीय उत्पादों को खरीदकर राष्ट्र निर्माण में करें योगदान : महेंद्र भट्ट
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि, आजादी शब्द में बहुत कुछ छिपा है। हम कल्पना नहीं कर सकते उस कालखंड की जब देश गुलाम रहा होगा। अनेकों लोगों ने देश की गुलामी से आजादी के लिए जो संघर्ष किया, वह आज इतिहास में है। उन्होंने उन सभी आजादी के सपूतों, शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलन बलिदानियों को नमन किया। देश के विकास में हम सब का योगदान हो, राष्ट्र के उत्थान के लिए हमे एकजुट प्रयास करने हैं। आक्रमण, आक्रांता, चाहे सीमा पर हो या आंतरिक, जो समाज के अंदर जहर फैलाने का काम करते हैं, ऐसे सभी राष्ट्र और समाज विरोधी लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने का स्वभाव भारत के प्रत्येक नागरिक का होना चाहिए।
उन्होंने अपील की कि प्रधानमंत्री मोदी ने हम सब से अपेक्षा की है कि हम सब लोग राष्ट्र के विकास में, देश की समृद्धि में अपना योगदान दें। उत्तराखंडवासी के होने के नाते हम से उन्होंने अपेक्षाएं भी की हैं कि हम उत्तराखंड के अंदर देवभूमि का जो देवतुल्य स्वरूप है, उसको बनाए रखने में अपना योगदान दें। हमारी सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है, लेकिन नागरिकों से भी यह अपेक्षा की जाती है कि उत्तराखंड का जो स्वरूप है, उत्तराखंड का जो विश्व के अंदर स्थान है, देवभूमि का जो देवतुल्य पक्ष है, उसको स्थापित रखने में हम सब को अपना योगदान देना चाहिए।
वहीं सभी लोगों से निवेदन किया कि मोदी की प्रेरणा अनुसार स्थानीय उत्पादों को हम अपने जीवन के लिए एक उपयोगी वस्तु मानें। अनेकों हथकरघा से जुड़े हुए और स्थानीय उत्पाद से जुड़े हुए लोग हैं जो देश के उत्थान में, देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं, उनके लिए जनता का समर्थन आवश्यक होता है। उन्होंने विश्वास जताए कि सभी लोग अपनी दिनचर्या में स्थानीय उत्पाद का अवश्य प्रयोग करेंगे जो इस राज्य के विकास के लिए भी बहुत साधक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश के विकास में और देश की समृद्धि में आप सब का योगदान बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button