उत्तरकाशीउत्तराखण्डक्राइम
पुरोला पुलिस की बडी कार्रवाई: देहरादून से पकडी़ गई कुख्यात महिला ड्रग माफिया ,गैंगस्टर समेत 12 मुकदमे दर्ज

स्मैक तस्करी के मामले में सामने आई थी संलिप्तता
पुरोला/उत्तरकाशी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुरोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित कुख्यात महिला ड्रग माफिया को देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित महिला के विरुद्ध उत्तरकाशी और देहरादून जनपद में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में अवैध नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुरोला पुलिस ने यह कार्रवाई की।
डामटा बैरियर पर पकड़े गए युवकों से खुली कड़ी
पुलिस के मुताबिक मई 2026 में डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना आगे बढ़ने पर देहरादून के सहसपुर निवासी महिला की कथित संलिप्तता सामने आई।
मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत साक्ष्य जुटाए। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी की।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को खुशहालपुर चौक, सहसपुर, देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की पूरी कड़ी खंगालने और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय रही है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक विभिन्न थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के अलावा गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम तथा मारपीट और धमकी से संबंधित मामले भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में सहसपुर थाने में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में वर्ष 2025 तथा कोतवाली उत्तरकाशी में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
अपराध का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुरोला पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ और विवेचना के आधार पर नशे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि स्मैक की आपूर्ति कहां से होती थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रभारी चौकी नौगांव; कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल रिंकी शामिल रही ।