उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा के प्रदेश मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक : प्रदेश प्रभारी राम माधव और सीएम धामी ने कहा – सरकार की हैट्रिक और  60 सीट पार का लें संकल्प , विधानसभा चुनाव के लिए कसे कमर

सुशासन की नीति और जीत की रणनीति के साथ उतरेंगे चुनाव में  : राम माधव,
प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री ,सह प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
देहरादून । भाजपा के प्रदेश मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक  शनिवार को तीसरी बार 60 सीट पार के संकल्प के साथ संपन्न हुई है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  राम माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित सुशासन के आधार पर बार बार जीत की रणनीति, पार्टी राज्य में भी अपनायेगी और जीत की हैट्रिक लगायेगी। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष के झूठ की पोल बार जनता के सामने खुल रही है। उन्हें कोई गम्भीरता से नहीं लेता है तभी वे अभद्र टिप्पणी करने वाले कॉमेडियनों के सहारे चुनाव मैदान में उतरे हैं।
सह प्रभारी  अरविंद मेनन ने सभी कार्यकर्ताओं को संपर्क संवाद समन्वय और सहयोग के मूल मंत्र पर चुनाव में जुटने का आवाहन किया।वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से केन्द्रीय नेतृत्व को देवभूमि में लगातार तीसरी कमल खिलाने का विश्वास दिलाया!
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  राम माधव ने कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों के आधार पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा, हमारी सरकारों ने सुशासन का आदर्श स्थापित किया है। और ये आदर्श उत्तराखंड  में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्थापित किया है । जिसकी शुरुआत मोदी  ने गुजरात में की और प्राकृतिक आपदा जैस विषम परिस्थितियों में भी पुनः सरकार बनाई। तब से उनके द्वारा सुशासन के आधार बार बार चुनाव का उदाहरण प्रस्तुत किया गया जो आज राजनीति की सर्वश्रेष्ठ रणनीति बन चुका है। इसी सिद्धांत को हमारी सभी सरकारों ने अनुसरण किया और आज एक के बाद एक प्रदेशों को विकसित करते हुए हमारी सरकारें रिपीट हो रही है। ठीक यही उत्तराखंड में भी होने जा रहा है जहां हम तीसरी बार 60 सीट पार के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। विगत 4.5 सालों में हमारी सरकार ने अभूतपूर्व विकास एवं जनकल्याणकारी किए हैं और संगठन भी अपनी सक्रियता से पहले से अधिक मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। लेकिन अब चुनाव का समय है और हमें अब अपनी कार्यप्रणाली का मोड बदलना पड़ेगा। आने वाले 4 से 6 महीने में हमें राजनीतिक दृष्टि से कार्य करते हुए लक्षित परिणाम हासिल करने हैं। उन्होंने दोहराया कि जिस तरीके का उत्साह जनता के बीच है, उसे देखते हुए निश्चित प्रतीत होता है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार आ रही है। अब उसे 60 सीट के पार ले जाना हम सब की मेहनत पर निर्भर करता है।बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन  फणींद्रनाथ नाथ शर्मा ने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र तक मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को मजबूती से कार्य करना है। सभी को जन सहभागिता आगे बढ़ते हुए धामी  के नेतृत्व में विकास की पर्याय बनी भाजपा सरकार को पुनः वापस लाना है।
बैठक में सभी सातों मोर्चों युवा, महिला, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मोर्चों के अध्यक्ष ने अपने अपने मोर्चे द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं अभियान की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इसी क्रम में पार्टी के सभी 22 प्रकोष्ठों की संयुक्त संगठनात्मक गतिविधियां की रिपोर्ट प्रकोष्ठ प्रभारी  कौतुभानंद जोशी ने प्रस्तुत की।  प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत की संचालित इस बैठक में मंच पर प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार  तरुण बंसल भी उपस्थित रहे। उनके अतिरिक्त बैठक में सभी मोचन एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

मोर्चा पार्टी रणनीति में फ्रंटल सेना और प्रकोष्ठ, वैचारिक सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली इकाई : बांसुरी स्वराज
इस मौके पर प्रदेश से प्रभारी सुश्री बांसुरी स्वराज ने मोर्चा और प्रकोष्ठों की आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा मोर्चे हमारी पार्टी की वह फ्रंटल इकाई है जो राजनीतिक लड़ाई की मोर्चे पर आगे से कर लीड करती है। इसी तरह प्रकोष्ठ, पार्टी की रणनीतिक योजना में सीधे अलग अलग सामाजिक वर्गों पर केंद्रित होकर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम करते हैं। वही आवाहन किया कि कमर कस लें और अपनी प्रसार प्रचार और प्रभाव की शक्ति का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करें।
संपर्क, संवाद, समन्वय और सहयोग के मूल मंत्र पर चुनाव में उतरें कार्यकर्ता : मेनन
प्रदेश सह प्रभारी  अरविंद मेनन ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों को देखें तो हमारे सीधी लड़ाई आज भी झूठे नैरेटिव के आधार पर राजनीति करने वालों के साथ है। और उसमें भी सबसे बड़ी पार्टी है कांग्रेस पार्टी ,जो बार-बार मिथ्या वचन बोलकर उसे सच साबित करने के षड्यंत्र में जुटी रहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संपर्क, संवाद समन्वय और सहयोग के मूल मंत्र पर चुनाव में जुटने का आवाहन किया। आगे जो भी कार्यक्रम मोर्चे प्रकोष्ठ बनाए, वह चुनाव ओरिएंटेड होने चाहिए क्योंकि सरकार को लाने में आपकी भी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने का दिलाया विश्वास

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों से तथ्यों के साथ सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन के कार्यों को नीचे तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सक्रियता सिर्फ मंचों एवं कार्यक्रमों तक ही सीमित न हो बल्कि योजनाओं का लाभ एवं प्रभाव आम लोगों को मिले इसकी भी चिंता हमे करनी है। सभी मोर्चों को चाहे वह महिला मोर्चा हो, युवा हो, एससी एसटी हो, अल्पसंख्यक, ओबीसी या किसान हो, सभी को प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को संबंधित वर्गों में पहुंचाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने प्रकोष्ठों से भी आग्रह किया आपको समाज के प्रत्येक व्यक्ति के मध्य पार्टी के कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियां की चर्चा को आगे बढ़ाना है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड में लगातार तीसरी हम प्रचंड बहुमत से कमल खिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button