उत्तराखण्डउधम सिंह नगरराजनीति
काशीपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने विधानसभा विस्तारकों व प्रभारियों को दिया बूथों से चुनाव जीतने का मंत्र

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष, मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश प्रभारी राम माधव का मिला भाजपा विधानसभा विस्तारकों व प्रभारियों को मार्गदर्शन
देहरादून। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश सह प्रभारी, मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त विधानसभा विस्तारकों एवं विधान सभा प्रभारियों को चुनावी रणनीतिक एवं सांगठनिक मार्गदर्शन दिया। काशीपुर में सम्पन्न कार्यशाला में अलग अलग सत्रों में वक्ताओं ने विभिन्न संगठनिक, राजनीतिक, रणनीतिक और चुनावी संरचना का विस्तृत प्रशिक्षण देकर उन्हें चुनावी क्षेत्रों में उतारा है।
आगामी चुनावों के दृष्टिगत विस्तारकों एवं प्रभारियों की यह दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न सत्रों में राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज , प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने कहा कि किस तरह चुनाव की दृष्टि से जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ताओं को पहले से अधिक सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव सिर्फ जीतने का नहीं बल्कि प्रदेश में सारी विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व प्रदेश जिस तरह चौमुखी विकास कर रहा है, वह रुकना नहीं चाहिए और उसके लिए जरूरी है हमें जनता का विश्वास पुनः हासिल करना, जिसमें आप सब की बहुत अहम भूमिका होने जा रही है। उन्होंने सभी विधानसभा प्रभारी एवं विस्तार को को अपने-अपने क्षेत्र में जीत की शुभकामना देते हुए बूथ सशक्तिकरण के मंत्र पर काम करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विधानसभा प्रभारियों एवं विस्तारकों की बहुत महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है । आप सभी को संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत संगठन की कार्ययोजना पर और अधिक सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाना है । साथ ही, पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है ।
कार्यशाला में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि जिस तरह हमारी डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उसके अनुसार 2027 विधानसभा चुनाव की जीत को बेहद शानदार बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। आप सभी चुनाव के मोचन पर भेजे जाने वाले हमारे वह शुरुआती नायक हैं, जिनपर जीत को अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी भी सबसे अधिक आपकी ही है। आपके नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथों से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल के प्रत्येक घर में भाजपा का संदेश पहुंचाएगा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पार्टी द्वारा निर्धारित रणनीति को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में चुनावी राजनीति, संगठनात्मक मजबूती, क्षेत्रवार महत्वपूर्ण विषयों तथा सामाजिक समीकरणों के अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं द्वारा विस्तारकों एवं प्रभारियों को उनके दायित्वों, कार्यपद्धति और संगठन की आगामी गतिविधियों के संबंध में बताया। साथ ही कहा कि वे किस तरह बूथ समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यक्रमों को संपन्न कराएंगे। साथ ही, संगठन की आगामी तैयारियों एवं रणनीतियों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में भी किस तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिसमें सर्वप्रथम सामूहिक प्रयास होगा, संगठन की बूथ स्तर तक की संरचना को सक्रिय रखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना। ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं रणनीतियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए चुनावी हैट्रिक के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।