उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोनिया गांधी की किताब को गांधी परिवार और कांग्रेस पर लगे दागों को कीचड़ से धोने की असफल कोशिश बताया

कहा, सोनिया गांधी की किताब से कांग्रेस के काले अध्याय फिर उजागर, सिक्ख दंगों के दौरान दिल्ली में सेना लगाने में देरी के लिए तत्कालीन जनरल वैद्य का झूठा नाम जोड़कर फिर से किया सेना का अपमान 
देहरादून । भाजपा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष
सोनिया गांधी की किताब के खुलासों को कांग्रेस का वो काला सच बताया, जिसे देश पहले से बखूबी जानता है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस का मुस्लिम तुष्टिकरण किसी से छिपा नहीं था। अब  उन्होंने सिक्ख दंगों के दौरान दिल्ली में सेना लगाने में देरी के लिए तत्कालीन जनरल वैद्य का झूठा नाम जोड़कर फिर से सेना का अपमान किया है।
उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी की किताब को गांधी परिवार और कांग्रेस पर लगे दागों को कीचड़ से धोने की असफल कोशिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस किताब में सुविधानुसार बताए खुलासों ने उनकी सरकारों के पापों को पहले से अधिक स्याह बना दिया है। जब वह कहती हैं कि विवादित  बाबरी मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त होता देख उनकी आंखों से आंसू आने लगे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर लगे दिल्ली दंगों को रोकने के लिए सेना के इस्तेमाल में देरी के पाप को धोने का असफल प्रयास इस किताब में किया है। अपनी किताब में उन्होंने तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल वैद्य पर दोष मढ़ा कि उन्होंने दंगों के समय सेना के इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी थी। जबकि अनेकों बार जनरल के साक्षात्कार हुए, किताबें लिखी गई, लेकिन कभी भी उन्होंने इस घटना का जिक्र तक नहीं किया। जबकि राजीव गांधी का वह शर्मनाक बयान आज भी सबके जेहन में है कि बरगद का बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती ही है। कांग्रेस की नेता ने जनरल से संबंधित झूठ बोलकर फिर एक बार सेना का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता कुछ भी सहन कर सकती है, लेकिन सेना, राष्ट्र भक्तों और सनातन का अपमान नहीं। लिहाजा उत्तराखंड की राष्ट्रभक्त एवं धर्मपरायण जनता कांग्रेस पार्टी को उनके पापों की लोकतंत्रिक तरीके सजा अवश्य देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button