उत्तराखण्ड

प्रदेश में मिले कोरोना के 3200 नए मरीज

दो मरीजों की हुई मौत, सावधानी बरतने की जरूरत
देहरादून। उत्तराखंड में तीसरी लहर आने के साथ ही हर दिन नए मरीज मिलने का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। कोरोना प्रदेश में लगातार घातक रूप ले रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 3200 नए संक्रमित मिले है। यह लगभग सात महीने बाद मिलने वाले सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। इससे पहले पिछले साल 21 मई को 3626 कोरोना मरीज मिले थे। शुक्रवार को तीन मरीजों की मौत हुई है।
वहीं पिछले 24 घंटे में 676 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को सभी 13 जिलों में 3200 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश मेें इन्हें मिलाकर अब तक 363424 कोरोना मरीज मिल चुके है। जबकि 336353 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटने से सक्रिय मामले लगातार  बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 12349 सक्रिय मरीजों का इलाज अलग अलग जनपदों में चल रहा है।
शुक्रवार को कोरोना से हुई तीन मौतों के साथ ही अब तक कुल 7438 मरीजों की मौतें हो चुकी है।प्रदेश की रिकवरी दर  92-55 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 11-48 प्रतिशत पर आ गई है। शुक्रवार को एक बार फिर सबसे ज्यादा कोरोना मरीज देहरादून जिले में 1030 मिले हैं। नैनीताल में 494, हरिद्वार में 543, ऊधमसिंहनगर में 429, चंपावत में 46, पौड़ी में 131, अल्मोड़ा में 165, टिहरी में 112, पिथौरागढ़ में 58, बागेश्वर में 38, चमोली में 40, रुद्रप्रयाग में 52, उत्तरकाशी जनपद में 62 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है और बढ़ी संख्या लोग संक्रमित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button