उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड विधानसभा मेें दिखाई देगीं आठ महिला विधायक

देहरादून। उत्तराखड विधान सभा चुनाव में पहली बार 8 महिला विधायक चुनकर आई हैं जिसमें से 6 महिलाएं भाजपा से जीतीं हैं। जबकि कांग्रेस से दो महिला उम्मीदवार जीती हैं।
उत्तराखड में विधानसभा चुनाव 2022 में 632 प्रत्याशी चुनावी रण में थे। इसमें 63 महिला प्रत्याशी भी मैदान में थीं, जिसमें भाजपा और कांग्रेस की बात करें तो इस बार भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने पांच महिलाओं को मैदान में उतारा था। जिसमें भाजपा की 6 और कांग्रेस की दो मिहला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। साथ ही भाजपा की दो और कांग्रेस की तीन महिला प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा से कोटद्वार से ऋतु खडूड़ी, यमकेश्वर से रेणु बिष्ट, देहरादून कैंट से सविता कपूर, केदारनाथ से शैलारानी रावत, सोमेश्वर से रेखा आर्य और नैनीताल से सरिता आर्य विधानसभा पहुंचीं। कांग्रेस से हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा रावत और भगवानपुर से ममता राकेश ने जीत दर्ज की है।
देहरादून की किसी विधानसभा सीट से आजादी के बाद से अब तक पहली बार देहरादून कैंट से सविता कपूर विधायक बनी हैं। वहीं, पांच विधानसभा चुनाव में अब तक 26 महिला विधायक विधानसभा पहुंची हैं। जिसमें 2002 में 4, 2007 में 4, 2012 में 5, 2017 में 5 और 2022 में 8 विधायक चुनी गई। उत्तराखड में 2002 विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 72 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं। 2007 में 56, 2012 में 63 और 2017 में 62 और 2022 में 63 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। जिनमें से इस बार सबसे ज्यादा आठ महिलाएं विधायक बनी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button