उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने किया साफ, उत्तरकाशी में हुई महा पंचायत को सरकार का समर्थन नही

कहा,भाजपा के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप की मुहिम चला रही कांग्रेस,
किसके समर्थन में और किसके विरोध में कांग्रेस करे साफ
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तरकाशी मे हुई महा पंचायत पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस समुदाय विशेष की तुष्टिकरण के लिए भाजपा के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप की मुहिम चला रही है।
चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी मे हुई महा पंचायत को सरकार का समर्थन नही है, लेकिन कांग्रेस साफ करे कि वह किसके समर्थन मे है और किसके विरोध मे है। कानून अपना कार्य कर रहा है और शर्तों के साथ दी गयी महा पंचायत भी शांति से संपन्न हो गयी।
चौहान ने कहा कि आखिर कांग्रेस हमेशा समुदाय विशेष की चिंता तो करती है और इसमें भाजपा को कोई दिक्कत भी नही है, लेकिन जब पहाडों मे लैंड जिहाद, लव जिहाद की घटना होती है तो वह इस पर चुप क्यों बैठ जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे पुरोला की घटना का क्या कारण रहा कांग्रेस ने इस ओर जान बूझकर आँखे बन्द कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि सदियों से उत्तराखंड मे रह रहे मुस्लिम समुदाय यहाँ के सरोकारों मे रचा बसा है, लेकिन बाहर से किसी उद्देश्य को लेकर यहाँ रह रहे लोग हर घटना मे लिप्त पाए गए।
चौहान ने कहा कि सनातन का विरोध कांग्रेस का स्वभाव रहा है और राजनैतिक स्वार्थ की खातिर तुष्टिकरण कांग्रेस की नियति बन गयी है। उन्होंने कहा कि जनता उसे राज्य सहित देश भर मे सबक सिखा चुकी है। अस्तित्व के लिए तरस रही कांग्रेस को जनता अब माफ नही करने वाली है और निकाय तथा पंचायतों मे हकीकत से रूबरू करायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button