उत्तराखण्ड

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया ने करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष व यशपाल आर्य को बनाया नेता प्रतिपक्ष

भुवन कापड़ी को सदन में विपक्ष उपनेता की दी जिम्मेदारी 
देहरादून। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष और यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। जबकि खटीमा सीट से विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है। 49 वर्षीय करण माहरा अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सीट से पूर्व विधायक रहे हैं। जबकि यशपाल आर्य उधमसिंहनगर की बाजपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक लंबे मंथन के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों का चयन कर लिया है। खास बात यह है कि इस बार कुमाऊं को कांग्रेस ने कासी प्राथमिकता दी है और अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष भी कुमाऊं से ही बनाए गया है। कांग्रेस ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के चयन में अप्रत्याशित फैसला किया है। दरअसल पार्टी ने इन तीनों ही पदों पर कुमाऊं के नेताओं को तरजीह दी है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान कुमाऊं से करण मेहरा को दी है तो नेता प्रतिपक्ष की कमान भी कुमाऊं से ही यशपाल आर्य को दी गई है। कांग्रेस ने भुवन कापड़ी को सदन में विपक्ष उपनेता की जिम्मेदारी दी है। वर्ष 2024 के आम चुनाव और वर्ष 2027 के विस चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ऐसे चेहरों को कमान सौंपना चाहती है, जो क्षेत्रीय-जातीय समीकरण में फिट बैठने के साथ नई लीडरशिप को भी उभारें। ऐसे में करण माहरा और यशपाल आर्य पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। राज्य गठन के बाद से लगातार सत्ता और प्रमुख पदों पर रहे आर्य इस बार भी नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी पाए हैं। वर्ष 2007-12 में आर्य विस अध्यक्ष, उसके बाद लगातार दस साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2012-17 की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री, वर्ष 2017- 22 की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री रहे हैं। अब आर्य नेता प्रतिपक्ष होंगे, जोकि काबीना मंत्री स्तर का पद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button