राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में कुमार विश्वास के ‘हमर भांचा राम’ कार्यक्रम पर विवाद, कांग्रेस और भाजपा ने लगाए आरोप

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के बीच कवि कुमार विश्वास के श्हमर भांचा रामश् कार्यक्रम पर राजनीति विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है कि प्रशासन रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने नहीं दे रहा, जबकि कांग्रेस की ओर से आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है। आयोजनकर्ता के रूप में स्थानीय श्हमर भांचा रामश् समिति का नाम सामने आ रहा है, लेकिन भाजपा इसे चुनावी रंग देने में जुटी हुई है। इस बीच विवाद के बावजूद कुमार विश्वास रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद संतोष पांडेय ने जिला प्रशासन और कांग्रेस सरकार की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राम विरोधी, रामभक्त कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के पोस्टर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर लगने को आपत्तिजनक करार दिया। साथ ही निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदू सगठनों और भाजपा द्वारा राम नवमी के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। इसकी अनुमति नहीं दी गई, जबकि चुनाव आचार संहिता को नजरअंदाज कर राम चर्चा को अनुमति देना प्रशासन के रवैए को साफ करता है। उधर, भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि खैरागढ़ जिला निर्माण का विरोध करने वाले भाजपाई पहले माता कौशल्या मंदिर के निर्माण का विरोध करते थे। अब रामकथा का भी विरोध कर रहे हैं। वोटों के लिए प्रभु राम से दिखावटी प्रेम और उन्हीं आराध्य प्रभु राम की माता से इतनी नफरत भाजपा के असली चेहरे को उजागर करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button