राष्ट्रीय

इंडोनेशिया, सेसेल्स से भारतीय मछुआरों को लाने के प्रयास जारी, सांसद के लिखे पत्र पर जयशंकर ने दिया आश्वासन

56 मछुआरों की हो चुकी है देश वापसी
तिरुअनंतपुरम। इंडोनेशिया और हिंद महासागर स्थित द्वीप देश सेसेल्स से भारतीय मछुआरों को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों में 13 भारतीय मछुआरे हिरासत में हैं और वहां भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मुद्दे का समाधान करने में जुटा है।
केरल से लोकसभा सदस्य अडूर प्रकाश को भेजे गए पत्र में विदेश मंत्री ने कहा कि आठ भारतीय मछुआरों को इंडोनेशियाई जल में मछली पकड़ते हुए असेह मरीन पुलिस ने सात-आठ मार्च की रात हिरासत में ले लिया था। मरीन पुलिस ने उनकी मछली पकड़ने वाली नौका ब्लेसिंग जीटी 69 भी पकड़ ली थी। इनमें से पांच मछुआरे तमिलनाडु के और तीन केरल के हैं।
सांसद के कार्यालय द्वारा सार्वजनिक किए गए पत्र में कहा गया कि छह और 10 मार्च को 61 मछुआरों के साथ पांच भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका को सेसेल्स तटरक्षकों ने पकड़ लिया था। नौकाओं के पांच कैप्टन को छोड़ 56 मछुआरों को सेसेल्स सरकार ने 22 मार्च को रिहा कर दिया और वे सभी भारत पहुंच चुके हैं। पांच क्रू सदस्यों को रिहा कराने और उन्हें स्वदेश लाने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button