उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अच्छे वातावरण का करना होगा निर्माणः जितेन्द्र

सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता में राजनीतिक संगठनों का विशेष महत्व
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष में सोशल मीडिया वॉलिंटियर मीट आयोजित की गई। इस मौके पर केन्द्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अच्छे वातावरण का निर्माण करना है जिससे कि भ्रम फैलाने वाले दल अपने मकसद में विफल हो जाएं।
उन्होंने कहा कि स्वअनुशासन रखकर सामाजिक मुद्दों को जरूर उठाएं, जिससे लोगों का भला हो सके। युवाओं को खुद की शक्ति पहचान कर, बिना डरे राष्ट्र हित में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया।
शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया के बारे में बताते हुए कहा आज सोशल मीडिया महत्वपूर्ण संचार माध्यम होता जा रहा है आज के जीवन के लिए आवश्यक आवश्यकता बनता जा रहा है। सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता में राजनीतिक संगठनों का विशेष महत्व है। राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया सबसे महत्वपूर्ण काम कर रहा है इसके लिए हमारे कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार उन्होंने सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए कार्य किए हैं उसका सभी सोशल मीडिया के माध्यम से सार्थक प्रचार करें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता जनसंवाद और जनसंपर्क में अन्य दलों से कई गुना आगे हैं जिस प्रकार से वह क्रिएटिव वीडियोज और क्रिएटिव आइडियाज सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर रहे हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया को राजनीतिक तंत्र में कैसे सही रूप में उपयोग किया जाए यह प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे राजनीतिक दलों को सिखाया। जब गुजरात में सारी मीडिया उनके खिलाफ हो गई थी तब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कामों को गुजरात की महान जनता के सामने रखा । तब प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बना लिया था। जितेंद्र सिंह ने कहा आज मीडिया भी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से महत्वपूर्ण खबरों को अपने चैनलों पर चलाता है। सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, इसलिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग ना हो कर उसको सदुपयोग में प्रयोग करना है और हम सभी को सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का भगीरथ प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, सोशल मीडिया सह संयोजक परितोष बंगवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी व सोशल मीडिया वॉलिंटियर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button