उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से राहत

दून सहित कई मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बारिश हुई
देहरादून। उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई जगह ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से चारों धामों में ठंड़ बढ़ गई है। दून सहित कई मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बारिश हुई। शनिवार को केदारनाथ धाम के आसपास की पहाडियों पर और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। वर्षा से चारों धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं, दून सहित कई मैदानी क्षेत्रें में तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आगामी 21से 24 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जोशीमठ डीसीपी चौराहे से लेकर सेलम तक तीन किलोमीटर का लंबा जाम लगा। यहां सड़क संकरी होने के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस जाम को खोलने में जुटी हुई है। वही, बदरीनाथ धाम जाने वाले सभी वाहनों को जोशीमठ के मुख्य बाजार में रोका जा रहा है। शनिवार को दिनभर बारिश जारी है। बारिश के चलते दो ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि पानी व बिजली की आपूर्ति सुचारु है। शनिवार तड़क बारिश शुरू हो गई और दिनभर बारिश जारी रही। नई टिहरी में इस दौरान घना कोहरा भी छाया रहा जिस कारण दिन में भी अंधेरा हो गया। बारिश के चलते गड़-खांड व दल्ला-भिमलेथ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई जगहों पर हल्का मलबा आने व सड़क पर पानी जमा होने के कारण मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा बना है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने और शनिवार को दिनभर बारिश के चलते नई टिहरी में मौसम सुहावना हो गया है। चंबा में कुछ जगहों पर नालियां चौक होने से नालियों का पानी सड़क पर बहता रहा। काफी समय बाद टिहरी में अच्छी बारिश हुई है। वहीं दूसरी ओर देहरादून में पिछले दो दिनों से मौसम बदलाव हुआ है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से दूनवासियों ने राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान 31-3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक कम रहा। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह के समय बाद दोपहर को भी दून में बारिश भी हुई। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button