राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

मतदान शाम 5 बजे तक किया जाएगा
नई दिल्ली । देश के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसमें सांसदों के अलावा विभिन्न राज्यों के विधायक अपने मतों का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस चुनाव में एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं, जबकि विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। अलग-अलग राज्यों में हर विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है। उदाहरण के तौर पर यूपी में प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 208 है, इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु में 176 है। जबकि वहीं सिक्किम में प्रति विधायक वोट का मूल्य 7 और नगालैंड में यह 9 और मिजोरम में 8 है।राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के मौके पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। वहीं द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने।
इसी प्रकार राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शरद पवार समेत 17 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। सिन्हा के नामांकन में राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव, सांसद नामा नागेश्वर राव, रंजीत रेड्डी, सुरेश रेड्डी, बीबी पाटिल, वेंकटेश नेता और प्रभाकर रेड्डी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button