उत्तराखण्ड

कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देहरादून के घण्टाधर में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर लगातार कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है। करन माहरा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा शान्तिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, मगर केन्द्र सरकार ने अपनी दमनकारी प्रवृति के चलते विद्वेष की भावना से उन्हेें गिरफ्तार किया है जोकि स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छी परिपाटि नही है। पुतला दहन के दौरान उत्तरखण्ड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व विधायक राजकुमार, आयेन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजीव महर्षि, गरिमा महरा दसौनी, जयन्त रमोला, सुजाता पॉल, गौरव चौधरी, संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, सुशील राठी, जसविन्दर गोगी, मोहन काला, नवनीत सती व शोभाराम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button