उत्तराखण्ड

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट , प्रभारी मंत्री डॉ. अग्रवाल व प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया

देश प्रेम के नारों वी गीतों के साथ आगे बढ़ी तिरंगा यात्रा
चिन्यालीसौड़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने चिन्यालीसौड़ में युवाओ का उत्साह बढ़ाया। शाम के समय शुरू हुए तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भारत माता की जयघोष के साथ पिपलमंडी टैक्सी यूनियन से चिन्यालीसौड़ तक से चली हर घर तिरंगा अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा है। देश प्रेम के नारों वी गीतों के साथ आगे बढ़ी तिरंगा यात्रा चिन्यालीसौड़ बाजार के टैक्सी यूनियन में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्षा बिना बिष्ट,जोत सिंह बिष्ट,सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी,भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मंत्री पुष्कर काला जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, पूनम रमोला, मनीष कुकरेती,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वहीं दूसरी ओर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्र के तहत पदयात्र निकाली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धा सुमन और उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़चढ़कर मनाये जाने की सभी से अपील के साथ अपनी पदयात्र को शुरू किया। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनायें।
वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को श्रीनगर विधनसभा के पाबौ पैठानी चकिसैण में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। ‘तिरंगा यात्रा’ में के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्रा-छात्राओं एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। उन्होेने कहा कि इस अभियान के तहत समूचे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जायेंगी और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे मान, सम्मान और अभिमान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर-घर में तिरंगा पफहराने की अपील भी की। तिरंगा यात्रा में राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत मंडल अध्यक्ष पाबौ दीपक रावत मंडल अध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रावत जिला पंचायत सदस्य गणेश राठी प्रियंका रावत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button