देश-विदेश

भारत को प्रतिबंधों से छूट देना अमरीकी कमजोरी का सबूत

एस-400 डील सफल होने पर रूस ने कसा तंज, ‘एकतरफा प्रतिस्पर्धा’ का लगाया आरोप
मास्को। रूस ने अमरीका पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। रूस ने अमरीका पर ‘एकतरफा प्रतिस्पर्धा’ का आरोप लगाया है। साथ ही उसने कहा है कि अमेरिका की तरफ से कई तरह के ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिनकी वजह से भारत की संप्रभुता तक खतरे में आ गई है। रूस के एक अधिकारी ने हाल ही में भारत को मिलने वाले एस-400 मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम का भी जिक्र अपने बयान में किया है। अधिकारी की मानें तो इस डील के साथ भारत पर जहां प्रतिबंध का खतरा बढ़ा, तो अमरीका की भी एक कमजोरी सामने आ गई। दरअसल पश्चिमी देशों की तरफ से रूस पर यूक्रेन युद्ध के बाद कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इन प्रतिबंधों की वजह से रूस को हथियारों की पेमेंट मिलने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। रूस अब इससे तिलमिला गया है और इस वजह से रूस के अधिकारी ने अपना गुस्सा जमकर निकाला है। दमित्री सुगाएव, जो कि रूस की सरकारी एजेंसी फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री-टेक्निकल कोऑपरेशन के मुखिया हैं, उन्होंने अमरीका पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर अमरीका की तरफ से प्रतिबंधों का डर दिखाना दरअसल उसकी कमजोरी को बयां करता है। अमरीकी प्रतिनिधि सभा की तरफ से भारत को इसी साल जुलाई में काटसा कानून के तहत प्रतिबंधों से बाहर कर दिया था। दमित्री ने कहा कि अमरीकी पक्ष ने भारत और रूस के बीच हुई डील को प्रतिबंधों का उल्लंघन माना था, लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमरीकी पक्ष ने अपना रुख ही बदल लिया? मुझे इसके पीछे की कहानी का जरा भी अंदाजा नहीं है, लेकिन हो सकता है कि उनकी कमजोरी ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया हो। अमरीका ने इसी हथियार की डील के बाद तुर्की के खिलाफ प्रतिबंध लगाए दिए थे। भारत को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
साल 2018 में जब रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भारत की यात्रा पर आए थे, तो दोनों देशों के बीच 5.43 बिलियन डॉलर यानी 40,000 करोड़ रुपए के साथ इस सिस्टम की डील हुई थी। इस डील में भारत को पांच सिस्टम मिलने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button