उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा – आओ मिलकर, प्यार, भाईचारा एवं सद्भाव के रंगों से देवभूमि को करें सराबोर

कहा – होली के रंगों से सबके जीवन में खुशियां और उमंग बरसे ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव ‘होली की दी शुभकामनाएं
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव ‘होली’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी से आपसी प्यार, भाईचारा और सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करने का आग्रह किया है। हम सब खुशनसीब है कि दुनियाभर में युद्ध के माहौल में भी, भारत शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के उत्सव में मस्त है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दुगनी ऊर्जा का संचार करें। वहीं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।
दुनिया में अनेक स्थानों पर जारी जंगो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा हम बेहद खुश नसीब है कि भारत में हैं। जहां पीएम मोदी के नेतृत्व देश शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ होली और रमजान के त्योहार को साथ साथ मना रहा है। विश्व में अशांति के इस चंद्रग्रहण से हमारा देश अछूता है क्योंकि भारत विकास और कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है। जिसमें नेतृत्व के साथ देश की जनता की बहुत अहम भूमिका है। क्योंकि हमारे लिए त्यौहार का मकसद उमंग और उत्साह के साथ नवीन ऊर्जा को एकत्र करना। ताकि समाज के कल्याण और देश के निर्माण में फिर से एकजुटता से लग जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button