उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

क्रीड़ा भारती  प्रदेश अध्यक्ष  जोगेंदर  पुंडीर ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन- लोगों ने साझा की खुशियां, अनेक लोगों ने की शिरकत

स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला की सुंदर झलक की प्रस्तुत
देहरादून । रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर होली मिलन  एवं सांस्कृतिक भव्य कार्यक्रम का आयोजन  श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण काँवली, देहरादून में  अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ  क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष  जोगेंदर सिंह पुंडीर द्वारा किया गया  ।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, युवाओं एवं श्रद्धालुजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंगों के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए होली की खुशियां साझा की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के संयोजक जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने इस अवसर पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी लोग ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।विधायक सविता कपूर, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील उनियाल “गामा”, विशाल गुप्ता, रणवीर तोमर,विनोद पंवार, सुमन सिंह, पार्षद संजय सिंघल, पार्षद बबीता गुप्ता, पार्षद रेनू देवी, पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा,पार्षद रजनी सोनू, आशीष शर्मा, रमा गोयल,सूरज प्रकाश भाटिया, सतीश चौहान,अनामिका जिंदल, मुकेश गोयल, अनिल गुप्ता सुप्रिया डोभाल, राजेश सेन, अमित चौधरी, पूजा दत्ता, अनीता मल्होत्रा, रीता विशाल, शिखा थापा, अंजू बिष्ट, अजयकांत शर्मा, नीरज रतूड़ी, मनोज कांबोज, बबलू बंसल, रोमा देवी, राखी रावत, मुक्ता वर्मा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button