उत्तराखण्ड

बेहद दुखद: उत्तराखण्ड में दो हादसों ने ली 9 लोगों की जान चमोली के थराली में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत, उत्तरकाशी में कार खाई में गिरने से 5 लोगों की जिंदगी हुई खत्म

  • शुक्रवार दोपहर से लापता थे चारों किशोर

  • कैल नदी में किशोरों के शव पड़े हुए मिले

  • राजकीय इंटर कालेज देवाल में पढ़ते थे मृतक छात्र

देहरादून/ चमोली/ उत्तरकाशी। प्रदेश में हुए दो अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। चमोली जिले के थराली में नदी के डूबने से चार किशारों की मौत हुई जबकि उत्तरकाशी में धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग पर ब्रह्मखाल के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई जिसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानी लोगों ने 108 की मदद से स्थानीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया।
थराली के  देवाल विकासखंड इलाके में कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में नहाने गए चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि चारों किशोरों का कैल नदी में डूबना एक रहस्य है। क्योंकि नदी का पानी साफ था और वहां पर गहराई भी नहीं थी। चारों बच्चे शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे।
प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक चारों किशोरों को शुक्रवार दोपहर से ही कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने शुक्रवार शाम तक उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। वहीं शनिवार सुबह परिजनों की सूचना मिली कि हाट कल्याणी सवाड मोटरमार्ग पर कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव पड़े हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को नदी से बाहर निकाला। चारों किशोरों की पहचान प्रियांशु पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 16 वर्ष, अंशुल पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र 17 वर्ष, धर्मेंद्र पुत्र भरत सिंह उम्र 15 वर्ष और लकी पुत्र राकेश मिश्रा उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है।चारों किशोर अलग अलग गांव के बताए जा रहे हैं और राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में 9 से 11वीं तक की अलग अलग कक्षाओं में अध्ययनरत थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरामद शवों के पास से ओसीबी पेपर भी मिले हैं, जिससे इस घटना से पहले किसी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल की जांच और जांच के बाद मौके से पाए जाने वाले पदार्थों की फोरेंसिक जांच की मांग की है।
वहीं उपजिलाधिकारी थराली रविंद्र जुंवाठा ने भी मामले की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्यमयी मौतों से पर्दा उठने की बात कही है। उपजिलाधिकारी थराली ने कहा कि कम गहरे पानी में एक साथ डूब जाने से चारों किशोरों की मौत हुई है। इसमें कहीं न कहीं कुछ संदिग्ध नजर आ रहा है। उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है। वहीं चारों मासूम किशोरों की मौत से देवाल में शोक की लहर है।

उत्तरकाशी में कार खाई में गिरने से महिला सहित 5 की मौत 

उत्तरकाशी। धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग पर ब्रह्मखाल के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कार में 6 लोग सवार थे जिनमें 5 की मौत हो गाई। जब कि एक गंभीर घायल बताया गया है। मृतकों को खाई से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार साढ़े 12 बजे की है जब यूके 10 ए-0571 उत्तरकाशी आ रही थी तभी अचानक वाहन  अनियंत्रित हो गई और 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा कि वाहन सवार उत्तरकाशी से पुरोला को जा रहा था। दुर्घटना के समय ओल्या गांव के लोग जब अंतिम संस्कार में जा रहे थे तो रास्ते उन्हे गहरी खाई से धूल उडती दिखी दी। वाहन रोकने पर उन्हें गहरी खाई से चीख पुकार सुनाई दी और वाहन गिरा दिखाई दिया। लोग खाई मंे उतरे और बचाव मे जुट गये। उन्होंने एक घायल महिला को 108 सेवा के जरिए ब्रह्मखाल अस्पताल पंहुचाया। स्थानीय लोगो के सहयोग से बचाव अभियान चलाया गया। मगर पांच किलोमीटर की दूरी पर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी समय पर घटना स्थल नही पंहुचे। हांलाकि कुछ देर बाद थानाध्यक्ष धरासू ऋतुराज पुलिस दल के साथ घटना स्थल पंहुचे और रेस्क्यू अभियान चलाया।  कयास लगाये जा रहे है कि चालक को नींद की झपकी आ गई और वह अनिंयत्रित होकर वाहन गहरी खाई मे जा गिरा।

मृतकों के नाम
1. बलवीर चौहान
2. प्रेम लाल पुत्र गंगा लाल
3.गंगी देवी पत्नी अमर सिंह
4. श्यामली देवी पत्नी प्रेम लाल
5.प्रेम लाल

घायलों के नाम
रामकली देवी उत्तरकाशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button