उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी से मिले ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, पुरुष हॉकी विश्व कप में प्रतिभाग के लिए सीएम नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा

  • बोले अश्विनी, इस आयोजन से ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को विश्व स्तर पर बनेगी पहचान

  • अगले साल जनवरी में आयोजित होगा हॉकी विश्व कप

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्र ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को ओडिशा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में प्रतिभाग के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा।

    उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके राज्य की ओर से इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयारी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यत्तफ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button