उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पटवारी भर्ती परीक्षा मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी  कर भर्ती परीक्षा निरस्त करने के फैसले का स्वागत, सख्त नकल विरोधी कानून बनाए जाने के लिए जताया सीएम धामी का आभार

  • कहा, यह कानून देश के सबसे कठोर कानून में से एक होगा

  • यह युवाओं की न्याय की जीत होगी ,जो योग्य होने के बावजूद रह जाते हैं अयोग्य

देहरादून ।कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा मामले पर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर परीक्षा निरस्त करने के फैसले का स्वागत किया है। वहीं,  डॉ अग्रवाल ने कैबिनेट में धामी सरकार द्वारा लिए गए सख्त नकल विरोधी कानून बनाये जाने के फैसले पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के न्याय की जीत होगी, जो योग्य होने के बावजूद अयोग्य रह जाते हैं।
कैबिनेट
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी लगातार भ्रष्टाचार व नकल करने वालों पर नकेल कस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री धामी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में दोषियों पर कार्यवाही कर सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के वर्ष 2003 और 2016 के शासनकाल में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली हुई थी मगर कांग्रेस सरकार द्वारा इस पर एक्शन लेने के बजाय संरक्षण देने का काम किया। जबकि इसके विपरीत धामी सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही कर रही है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि कैबिनेट में भी भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में नकेल का संज्ञान लिया गया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में निर्णय हुआ कि धामी सरकार प्रदेश के भीतर भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जल्द ही सख्त कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि यह कानून देश का सबसे कठोर कानून में से एक होगा। जिसमें दोषी पाए जाने पर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान होगा। इसके लिए मंत्री डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने पारंपरिक गीत गाकर परिवार के साथ मनाया लोहड़ी का पर्व

देहरादून ।कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल में देहरादून स्थित शासकीय आवास पर लोहड़ी पर्व मनाया।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने लोहड़ी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लोहड़ी पर्व पर प्रदेश की जनता की सुख, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की कामना की।

डॉ अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में उल्लास, उमंग और आशा का संचार करता है। नई ऊर्जा का प्रवाह करने वाले इस पर्व पर हमें सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने मकर संक्रांति की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व और मकर सक्रांति दोनों ही सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। लोहड़ी पर्व जहां नई फसल के उत्सव के रूप में मनाया जाता है जबकि मकर संक्रांति भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है कुमाऊं मंडल में विभिन्न विशेष पकवान बनाने का भी महत्व है।
इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने लोहड़ी के चारों ओर पारंपरिक गीत गाकर पर्व मनाया। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button