उत्तराखण्डहरिद्वार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के चार वर्ष पूर्ण होने पर बोले प्रदेश  के  कृषि मंत्री जोशी, भारत एक कृषि प्रधान देश, आर्थिक विकास और उन्नति में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका, एग्रीकल्चर के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं

कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य  करने किसानों को  किया सम्मानित
योजना के लिए  कृषि मंत्री ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
भाजपा किसान मोर्चा  ने लक्सर में आयोजित किया कार्यक्रम

हरिद्वार । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को जनपद हरिद्वार के लक्सर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 04 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा  के आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लक्सर पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं  ने कृषि मंत्री  जोशी का भव्य स्वागत किया । इस अवसर पर  जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश के आर्थिक विकास एवं उन्नति में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों और हमारे किसान भाईयों एवं बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि के विकास के लिए तथा कृषि को सुविधाजनक बनाने कि लिए इस प्रदेश में राज्य सरकार की और से  कृषि विभाग के माध्यम से कृषि से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं जिससे किसान भाई लाभान्वित होने के साथ-साथ कृषि में भी विकास कर रहे है।
कृषि   मंत्री  जोशी ने देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री  ने 01 दिसम्बर, 2018 से कृषकों को कृषि कार्य  के लिए  कृषि निवेश कय किये जाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की  है। जिसके अन्तर्गत पात्र कृषकों को दो हजार रूपये प्रति किस्त की दर से तीन किस्तों में प्रतिवर्ष छः हजार रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। अब तक देश में ग्यारह करोड़ सैंतीस लाख कृषकों के खातों में दो लाख सोलह हज़ार करोड़ रूपये हस्तानान्तरित कराये जा चुके है।
इसी प्रकार प्रदेश में योजनान्तर्गत अब तक लगभग 9 लाख किसान पंजीकृत हो चुके है और अब तक किसानों को रू 1 हज़ार 9 सौ तीन करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। उन्होंने कहा  जनपद हरिद्वार में योजनान्तर्गत अब तक लगभग 1 लाख 32 हज़ार 4 सौ 93 कृषको को लगभग रू02 सौ 63 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है।  जोशी ने कहा  कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरे चतुर्थ मास की किश्त इस माह  प्रधानमंत्री   की और से लगभग 8 लाख किसानों के खाते में रू0 143.60 करोड की धनराशि कृषक भाईयों के खाते में हस्तानान्तिरित की जायेगी ।
कृषि  मंत्री जोशी ने कहा कृषकों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर वितरित किये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश में अब तक छः लाख सैंतालीस हजार कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जा चुके हैं। इसके साथ ही क्रेडिट धारक किसान को बीमा की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। जिसके अन्तर्गत जीवन क्षति अथवा स्थाई अपंगता होने पर रूपये पचास हजार का मुआवजा राशि एवं आंशिक अपंगता की स्थिति में रूपये पच्चीस हजार का मुआवजा राशि का भुगतान किया जाता है। प्रदेश में जैविक कृषि अधिनियम लागू किया गया है। गत पांच वर्षों में जैविक कृषि के क्षेत्रफल में निरन्तर वृद्धि हुई है। वर्तमान में कृषि क्षेत्रफल का 34 प्रतिशत है। जैविक कृषि क्षेत्रफल बढ़ाने का आगामी वर्ष भी निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने किसानो की समस्या को सुना ओर उन्हें शीघ्र उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जोशी ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार, भीम सिंह चौधरी, नितिन चौधरी, महिपाल, मोहित,मनदीप चौधरी, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र प्रधान, मनोज राठौर, यशवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button