उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

बेखौफ हुए बदमाश: राजधानी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, लूट को अंजाम देने के लिए दिया घटना को अंजाम , खुलासे के लिए पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

देहरादून। राजधानी दून के थाना पटेल नगर क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर है। बुजुर्ग महिला का नाम कमलेश धवन बताया जा रहा है। भंडारी बाग इलाके में स्थित घर पर महिला अकेली रहती थीं। गला रेतकर महिला की हत्या हुई है। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल सहित पुलिसकर्मी पहुंचे हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर है। पुलिस घटनास्थल की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
दून पुलिस की टीम फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया लूट की आशंका के कारण बुजुर्ग महिला की हत्या होना माना जा रहा है। घटनास्थल की स्थिति देखकर भी पुलिस इसी ओर इशारा कर रही है। वहीं बुजुर्ग महिला की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि दून जैसे अति सुरक्षित इलाके में कैसे इतनी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे।
पुलिस के अनुसार भंडारी बाग निवासी बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पूछताछ करने पर पुलिस को मृतका के स्वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। इस मामले में पुलिस ने किसी जान पहचान के व्यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था।

बुजुर्ग महिला को
घर पर अकेली पाकर दिया घटना को अंजाम
देहरादून। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थीं। इसलिए उन पर लुटेरों की नजर रही होगी। घर पर बुजुर्ग महिला को अकेली पाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। महिला की तीन बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। कुछ समय पहले ही बुजुर्ग महिला के पति की मौत हुई है। महिला के पति ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते थे। पुलिस ने महिला के परिवारवालों को सूचना दे दी है। वहीं इस हत्याकांड ने पुलिस महकमे में भी खलबली मचा दी है, पुलिस मामले की पड़ताल के बाद आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रही है, जिससे वो हत्या आरोपियों तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button