उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम  पुष्कर धामी ने  26 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुषमा स्वराज अवॉर्ड से किया सम्मानित, महिलाओं के लिए देखे गए उनके विजन को आगे बढ़ा रही केंद्र और राज्य सरकार, कई कल्याणकारी योजनाएं की जा रही संचालित

 

 

भाजपा महानगर महिला मोर्चा  के  कार्यक्रम में बोले  मुख्यमंत्री,  बहुत ही कम उम्र में सुषमा स्वराज ने हासिल किया बड़ा मुकाम

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के रिस्पना पुल स्थित होटल में भाजपा महानगर महिला मोर्चा देहरादून की और से  आयोजित “सुषमा स्वराज अवार्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज  ने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया । उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति रही हैं, जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु वाली महिला नेत्री भी कहा जाता था। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुषमा  स्वराज ने देश में ही नहीं विदेश में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़ी से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि जो विजन सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए देखा था, आज केंद्र और राज्य सरकार महिला कल्याण के लिए उसी दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उसी दिशा में राज्य सरकार भी महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण का प्रावधान किया गया है ताकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस राज्य में महिलाओं को बराबरी के अवसर प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि प्रदेश में महिला कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में  मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, आंचल अमृत योजना, महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना जैसी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में भी महिला कल्याण के लिए व्यवस्था की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में पूरे देश भर में खेल, शिक्षा, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।  प्रदेश में सरकार विल्कल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराने के उद्देश्य से सख्त नक़ल विरोधी कानून लागू किया गया है जिसमें नकल करने वालों के खिलाफ कठोर दंड के प्रावधान किए गए हैं। हमें प्रदेश के युवाओं के लेकर पूरी चिंता है जिसके तहत प्रदेश में सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश में आगामी परीक्षा के लिए कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।

इस दौरान टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने सुषमा स्वराज जी से जुड़े सस्मरणों को साझा किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक  सविता कपूर,  भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दीप्ति रावत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी सहित  बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रही।

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल बोले,हमारा उत्तराखंड मात्रशक्तियों का उत्तराखंड

देहरादून । महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश  अग्रवाल ने  कहा  कि  उत्तरखण्ड मातृशक्तियों का उत्तराखण्ड है। देश एवं  प्रदेश की सरकारों ने महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रारम्भ किया है, जिसके कारण आज हमारे प्रदेश की महिलाऐं स्वरोजगार से जुडकर  योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही है और अपने जीवन स्तर को ऊपर बढानें का कार्य हो रहा है। उसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी  का बहुत बडा योगदान रहा है।

इन महिलाओं को मिला सुषमा स्वराज पुरस्कार 

सुशीला बलूनी वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी,  बसंती बिष्ट लोक जागर पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त, रेशमा बिष्ट बिस्मिल्लाह खान लोक गायकी अवार्ड ,संगीता  लोक गायिका, बबली चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा, डॉ सुमिता प्रभाकर ,दिव्या रावत ,वंदना श्रीवास्तव ,स्नेहा राणा ,संगीता देवी , भारती पांडे, उमा कोठारी, शशि गंगवार ,आराधना डंगवाल,  मीना यादव , मंगलेश जैन ,आशा नेगी, वंदना रावत, श्रुति कौशिक ,संगीता नवानी ,प्रतिभा थपलियाल ,कांति बमरारा, दिव्या बर्थवाल, डॉ. दीपिका उनियाल ,स्वाति उनियाल शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button