उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड की महिला विधानसभा अध्यक्ष के साथ सदन में  किए गए व्यवहार  को लेकर भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका कांग्रेस विधायकों का पुतला, प्रदेश की संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान बताया

देहरादून ।भारतीय जनता पार्टी महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष यासमीन आलम खान के नेतृत्व में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं महानगर पदाधिकारियों  ने  नारेबाजी के साथ लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के विधायकों का पुतला दहन किया  गैरसैण विधानसभा सत्र में सदन में  कांग्रेसी विधायकों ने राज्य की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी  के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, वह हमारे प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान  है ।
पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि   कांग्रेस पार्टी की विधायको को प्रदेश व देश की मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए । कांग्रेस पार्टी के विधायक और इस संगठन का रूप प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो रहा है कि इनकी नियत किस प्रकार की है। जो मातृशक्ति का सम्मान नहीं कर सकता उसे इस प्रदेश में रहना नहीं चाहिए। सिद्धार्थ ने कहा कि इन सब विधायकों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस विधायकों को यह याद रखना चाहिए कि  इस प्रदेश को बनाने के लिए मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का अपमान करने वाली कांग्रस उत्तराखंड प्रदेश की महिलाओं का गौरवशाली इतिहास भूल चुकी है। कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने सदन के अंदर संवैधानिक परंपराओं और अनुशासन को तार तार किया है
मोर्चे की महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम खान ने  सदन में हुई इस घटना के लिए कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया । नारी शक्ति का  यह अपमान इस प्रदेश की प्रत्येक व्यक्ति के साथ हुआ अपमान है। पुतला दहन कार्यक्रम में अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम राठी, अंकुर जैन, प्रदेश मंत्री सबीना सिद्दीकी, रईस खान ,अमीर कुरैशी, शमशाद कुरैशी ,एडवोकेट नदीम आलन , इजराइल मलिक, गुड़िया , शायरा परवीन खान ,शमशाद कुरैशी, रियाज, ताहिर हसन ,जावेद , पूर्व महानगर अध्यक्ष जावेद आलम,  शबनम, आसिम खान  आयशा, नजमा, शमशाद अहमद, परवीन ,इशरत ,अजीम खुशी ,रईस अंसारी सहित  आदि सैकड़ों की  संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button