उत्तराखण्डदेहरादून

चकराता का त्यूनी अग्निकांड: जिलाधिकारी सोनिका घटनास्थल पर पहुंची, रेस्क्यू कार्यो का लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख,राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया , घायलों का हालचाल जाना

देहरादून ।जिलाधिकारी  सोनिका ने   घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में   पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी घटना की सूचना प्राप्त होते ही लगातार दूरभाष के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेती रहीं।  देर  रात में  घटना स्थल पर पंहुची। दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू जारी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल को लगभग सांय 04 बजे   02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र  लगभग  2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून।  सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग  2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून।   घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी । स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड  द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।
जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।
जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर  उनको  ढांढस  बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में  मृतक बालिकाओं के शव को खोजने  के लिए  एस0डीआरएफ एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी  है।
जिलाधिकारी सोनिका ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना तथा संबंधित चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय त्यूनी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।साथ ही दवाइयों के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपचार कराने  के लिए  आए लोगों से भी बात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button