उत्तराखण्डदेहरादून

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन, मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थी बीमार, राज्यपाल , मुख्यमंत्री व कई कैबिनेट मंत्रियों ने जताया शोक

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी का मंगलवार को  देहांत हो गया।
उन्होंने मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस ली। वह समय से बीमार चल रही थीं। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बरौनी  के निधन पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ धन सिंह रावत ,
गणेश जोशी और रेखा आर्य ने शोक जताया।

राज्यपाल ने कहा,
सुशीला बलूनी के उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को  चिरकाल याद रखा जायेगा

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय सुशीला बलूनी के उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को  चिरकाल याद रखा जायेगा।

सीएम बोले, पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में  सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव  रखा जायेगा याद
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में  सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

महाराज ने सुशीला बलूनी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है ।उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

सुशीला बलूनी के निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद
उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है।
ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
– डॉ प्रेमचंद अग्रवाल
कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

राज्य आंदोलन की सशक्त पक्षकार थी और पृथक राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गयी: डाॅ. रावत 
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्य आंदोलनकारी  सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी को याद करते हुये कहा कि वह राज्य आंदोलन की सशक्त पक्षकार थी और पृथक राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गयी।
डॉ. रावत ने सुशीला  बलूनी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुये,  ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कैबिनेट मंत्री  जोशी ने राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन को बताया अपूरणीय क्षति 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बलूनी के निधन को दुःख प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलन में सुशीला बलूनी के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button