उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में  पदाधिकारियों के साथ कई बैठकॆं करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वागत के लिए सजाया गया दफ्तर, सोशल मीडिया सेल को करेंगे एक्टिव

देहरादून। केंद्रीय  गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय  अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश मुख्यालय मे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि   केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों प्रदेश की सोशल मीडिया एवं आईटी के प्रदेश पधाधिकारियों एवं और मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नरेंद्र नगर के एक निजी होटल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद  एफआरआई में आयोजित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में अमित शाह शामिल होंगे। इस सम्मेलन के बाद अमित शाह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुचेंगे। अमित शाह शनिवार को देर शाम  भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए बीजेपी दफ्तर को पूरी तरह सजाया गया है । भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अमित शाह की अध्यक्षता में मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक होगी। इसको लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारियां जोर शोर से की गई हैं।इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अमित शाह का भाजपा  प्रदेश मुख्यालय का दौरा, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह मीडिया एवं सोशल मीडिया पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के मद्देनजर तमाम जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि अमित शाह की अध्यक्षता में प्रदेश की मीडिया और सोशल मीडिया के पदाधिकारी, सातों मोर्चों के मीडिया और सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा  की क्या क्या रणनीतियां रहेंगी, उस संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।बैठक मे भाजपा  के सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश की मीडिया टीम, प्रवक्ता, संयोजक समेत अन्य नेता शामिल होंगे। चौहान ने  बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया की राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका है।ऐसे में अमित शाह से लोकसभा चुनाव या आगामी होने वाले अन्य चुनावों के संबंध में मार्गदर्शन और नई ऊर्जा मिलेगी। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि जब प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं का प्रवास होता है, तो कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button