उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में आईएएस  के बड़ी तादाद में तबादले , कुछ का घटा कद ती कुछ का बढ़ाया गया,   वंदना को नैनीताल का डीएम नियुक्त किया गया,  गर्ब्याल  जिलाधिकारी हरिद्वार   बनाए गए  

देहरादूनः उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर 24 IAS व एक PCS अफसर का ट्रांसफर किया गया है।नैनीताल के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को हरिद्वार का डीएम बनाया गया है, जबकि, हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे को मुख्यमंत्री सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है।  अल्मोड़ा की डीएम वंदना को नैनीताल का डीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनीत तोमर अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी होंगे। कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों के दायित्व में भी फेरबदल किया गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व आनंद वर्धन के दायित्व में हल्का फेरबदल किया गया है। जबकि लंबे समय बाद शासन में लौटी मनीषा पवार को भी जिम्मेदारी दी गई है।
आरके सुधांशु से लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
आरके सुधांशु को शहरी विकास की नई जिम्मेदारी दी गई है।
आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव वित्त हटाते हुए सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।
नितेश कुमार झा से पेयजल विभाग वापस लिया गया. अब झा ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।
अरविंद हांकी को सचिव पेयजल बनाया गया है।
सचिन कुर्वे को सचिव नागरिक उड्डयन की भी जिम्मेदारी दी गई।
बीवीआरसी पुरुषोत्तम से कृषि विभाग हटाया गया है।
पंकज कुमार पांडे का कद बढ़ाया गया है । अब उन्हें लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
सचिव विजय कुमार से वन एवं पर्यावरण विभाग हटाया गया है।
हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को हटाया गया है।
विनय शंकर पांडे सचिव मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।
दीपेंद्र चौधरी से शहरी विकास हटाकर उन्हें सचिव कृषि बनाया गया है।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल को भी हटाया गया है, उन्हें हरिद्वार जिलाधिकारी बनाया गया है।
जिलाधिकारी वंदना को अल्मोड़ा जिले से हटाकर अब नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
एमडी कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर अब अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी होंगे।
संदीप तिवारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम बनाया गया है। फिलहाल उनके पास मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की भी जिम्मेदारी है।
पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडे से सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button