उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले, भाजपा का सदस्य होना हमारे लिए गर्व की बात, आज देश में है पार्टी की 19 करोड़ से ज्यादा सदस्यता, केंद्र  में मोदी सरकार और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री  धामी  लागू कर रहे  जन कल्याण योजनाएं

भारतीय जनता पार्टी की महानगर की कार्यसमिति आयोजित
कैबिनेट मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को रखा सामने
देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी महानगर की कार्यसमिति बैठक महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  की अध्यक्षता में  स्वामी रामतीर्थ आश्रम में संपन्न  हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  ने कहा कि आज  गर्व की बात है कि हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जिसकी आज देश में 19 करोड से भी ज्यादा की सदस्यता है। आज हम देखते हैं कि देश के प्रधानमंत्री  जब विदेश  दौरे पर निकलते हैं और उस देश के नेताओं द्वारा जो सम्मान हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का किया जाता है वह सम्मान हमारे पूरे भारतवर्ष का सम्मान है ।यह भारतीय जनता पार्टी का सम्मान है ।जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार   मोदी  के नेतृत्व में बनी है , केंद्र सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन देने का काम किया है ।हमने कई जनकल्याण  योजनाओं के माध्यम से  देश के आम जनमानस को अत्यधिक फायदा हो रहा है चाहे वह आवास योजना को हमने 12 करोड से अधिक परिवारों को आवास देने का काम किया है। देश में स्वच्छता को देखते हुए हमने 10 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए हैं। विश्व में आज भारत का सम्मान बढ़ता जा रहा है। आपने पिछले दिनों देखा होगा कि  यूक्रेन में जब युद्ध चल रहा था तब देश के प्रधानमंत्री मोदी  ने वहां रहने वाले अपने भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने का काम  किया l
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  भी जन कल्याण योजना लागू कर रहे हैं। हमारी सरकार धर्मांतरण कानून लेकर आ रही है। हमने युवाओं के भविष्य को नजर में रखते हुए नकल विरोधी कानून लाए हैं।
किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो हम मंडी समिति के तहत किसानों को लाभ देने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम  को महानगर के प्रथम व्यक्ति महापौर सुनील उनियाल गामा ,
कैंट विधानसभा से विधायक सविता कपूर,
धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली  ,
राजपुर विधानसभा से विधायक खजान दास,
रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी संबोधित किया।
कार्यसमिति की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  ने सभी कार्यकर्ताओं को   कहा कि देश प्रथम ,संगठन द्वितीय व व्यक्ति तृतीय के मंत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है
कार्यक्रम में महानगर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम भट्ट, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट , मधु भट्ट, विनय गोयल, विश्वास डाबर, डॉ आदित्य, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी माणिक ,निधि शर्मा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो ,रतन सिंह चौहान, बबीता सहोत्रा ,संतोष सेमवाल , संकेत नौटियाल ,संदीप मुखर्जी ,महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ,महानगर सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन प्रदीप कुमार ,आशीष शर्मा, राजेश बडोनी  ,अर्नाल्ड सूरज, विपिन खंडूरी ,शकुल उनियाल,  महानगर मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, अर्चना बागड़ी, विशाल कुमार ,प्रदीप दुग्गल ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत  एवं महानगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महा जनसंपर्क अभियान है कार्य समिति का उद्देश्य
देहरादून। कार्यसमिति में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं महानगर के प्रभारी कुलदीप कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्यसमिति का मुख्य उद्देश्य महा जनसंपर्क अभियान है। इस अभियान के तहत आने वाले 1 माह के भीतर हम सभी कार्यकर्ता संगठन की दिशा निर्देश के अनुसार केंद्र की और राज्य की जन कल्याण योजनाओं को प्रत्येक मंडल प्रत्येक बूथ तक ले जाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button