उत्तराखण्डकृषिदेहरादून

हरेला पर्व पर फलदार पौधों का  रोपण कर कृषि मंत्री जोशी बोले,  एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान , वृक्षों के संवर्धन की जिम्मेदारी भी उठाएं,  हरेला पर्व हमारे पर्यावरण और  संस्कृति से जुड़ा हुआ त्यौहार 

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने हाथीबड़कला स्थित शासकीय कार्यालय में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों का रोपण किया।
कृषि  मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। मंत्री ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत की अध्यक्षता में न्यू कैंट रोड़ बाबा की कुटिया के समीप हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षा रोपण कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर अमरूद के फलदार पौधों का रोपण किया। इसके बाद मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के  गल्जवाड़ी में आम के फलदार वृक्ष तथा राजेंद्र नगर में भी आम के फलदार वृक्षों का रोपण किया।
कृषि मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह त्यौहार संपन्नता हरियाली पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा श्रावण मास में हरेला पूजने के बाद  पौधे लगाए जाने की भी प्रदेश की परंपरा रही है। उन्होंने कहा हरेला का अर्थ दरअसल हरियाली से है ।यह त्योहार हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। राज्य में हरेला पर्व से 9 दिन पहले टोकरी या बर्तन में 5 या 7 प्रकार के अनाज बोए जाते हैं और फिर त्योहार के दिन इन्हें काटा जाता है। मान्यता है कि हरेला जितना बड़ा होगा, किसान को उसकी फसल में उतना ही ज्यादा लाभ मिलेगा। जोशी ने कहा कि  हरेला पर्व हमारे पर्यावरण और  संस्कृति से जुड़ा हुआ त्यौहार है।  जोशी  ने कहा  कि वृक्ष लगाने के बाद उसके संवर्धन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है । मंत्री जोशी  ने सभी संस्थाओं और आम जन को वृक्ष लगाने के बाद उसके संवर्धन के लिए आवाह्नन किया और उसके संवर्धन के लिए सभी को संकल्प भी दिलाया।  जोशी ने कहा कि  एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान है। कृषि मंत्री ने कहा कि  आज हरेला पर प्रदेश भर में विभिन्न संस्थाओं एनजीओ  और आम जन की सहभागिता के माध्यम से ढाई करोड़ फलदार पौधा का रोपण किया जा रहा है। जोशी  ने कहा कि  उद्यान विभाग द्वारा 06 लाख फलदार पौधों के लगाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत प्रदेश में लक्ष्य से अधिक 1200 से अधिक तालाबों का निर्माण किया जा चुका है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी को वृक्षों के रोपण के बाद उनके संवर्धन का भी संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, पार्षद नंदनी शर्मा, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, दीपक पुंडीर, आशीष थापा, अंकित जोशी, भूपेन्द्र कथैत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button