उत्तराखण्डदेहरादून

Big Action: डेंगू के लार्वा पनपाने वाले माॅल/टावरों के खिलाफ कार्यवाही का अभियान जारी , नगर निगम ने वसूला 1,38,500 का चालान

संटेरियो मॉल ,अशोक एसोसिएट, जनपथ शॉपिंग कंपलेक्स सहित कई प्रतिष्ठानों में हुई कार्रवाई
देहरादून। नगर आयुक्त  मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए माॅल/टावरों के बेसमेंट, छतों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये हैं।
उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा घंटाघर से बल्लुपुर चोक से चकराता रेाड के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंगू लार्वा पाये जाने पर कई प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।इसके अलावा  नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा अविनाश खन्ना ने  हाथीबडकला क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया। चेंकिग के दौरान हाथीबडकला में बने सेन्टेरियों माॅल का भी निरीक्षण किया गया, जिसकी छत पर पानी जमा मिला। जिसमें डेंगू के लार्वा भारी संख्या में पाये गये। नगर निगम की टीम ने  माॅल पर  50,000/-का अर्थदण्ड आरोपित किया । उन्होंने कहा कि यहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इन पर लगाया गया जुर्माना
सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का  5000,
कमल वाधवा फस्र्ट पराईज टावर का रू 20,000,
प्रवीन कौशल रू0 2000,
हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का रू 5,000,
अशोक एसोसियेट का रू 50,000 व
जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारेां को 5000 के नोटिस दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button