उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

बडी बात: एआइएमआईएम के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का आगाज, कहा ,समाज के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे

देहरादून। एआइएमआईएम के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ने गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए ’जुलूस का शुभारंभ किया। विनोद कुमार ने कहा कि मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्म दिवस पर ईद मिलादुन्नबी कमेटी की और से जुलूस का आयोजन किया गया। विनोद कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बधाई दी और कहा कि लगातार देश में मुस्लिम समाज को टारगेट किया जा रहा है। विनोद कुमार ने कहा कि संसद में भाजपा के सांसद रमेश बिधुड़ी की और से मुस्लिम समाज के लिए कहे गए शब्दों से पता चलता है कि भाजपा की मानसिकता देश मे वैमनस्यता फैलाने की हैं। विनोद कुमार ने कहा कि हमे देश के महान लोगो से शिक्षा लेनी चाहिए। ऐपीजे अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, डॉ. भीम राव अम्बेडकर आदि से मिली शिक्षा से समाज के हितों के लिए लड़ना हमे सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर इम्तियाज अहमद अध्यक्ष ईद मिलादुन्नबी कमेटी, राशिद खान, मोहम्मद फिरोज,राव वसीम अली, फरजंद अली, हसमत अली, आसिफ अली, शाहवेज मलिक, रिजवान खान, मोहम्मद आजम व मोहम्मद अंसार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button