उत्तराखण्डदेहरादून

बडी खुशखबरी :महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दी जानकारी,   प्रदेश में 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र हुए स्वीकृत,धनराशि भी हुई आवंटित,जल्द ही जनता को होंगे समर्पित

विभागीय मंत्री  ने जताया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार,बोलीं- जो कहा, वह किया
जल्द ही केंद्रों के  भवनों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा                                                              

देहरादून: प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी की बात है कि राज्य में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है जिसके तहत 3940 भवनों का जल्द निर्माण किया जाएगा।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में जो नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिली है इनके लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है जिनका जल्द निर्माण करते हुए इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि  प्रधानमंत्री  व मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में राज्य सरकार के लिए कई सौगाते मिल रही हैं।कहा कि हमारे आंगनबाड़ी भवन जो वर्तमान में संचालित हैं लेकिन नए केंद्रों की जरूरत भी पड़ रही थी जिसके क्रम में विभाग द्वारा नए केंद्रों के निर्माण के लिए पत्राचार किया गया था।आज हमे नए कुल 3940 केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही इनके निर्माण के लिए आने वाली धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।
विभागीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही इन भवनों के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने   कहा कि इससे हमारे आंगनबाड़ी केंद्र और अधिक सुदृढ होंगे ।साथ ही पहाड़ी जनपदों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।वहां पर हमारे नोनिहालो को काफी सहूलियत मिलेगी।रेखा आर्या
ने  बताया कि प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण  के लिए  कुल 2 लाख व दूसरे चरण में कुल 1 लाख 34 हजार 327 प्रति भवन के निर्माण  के लिए  धनराशि स्वीकृत की गई है।
किस जनपद में कितने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया जाएगा निर्माण
अल्मोड़ा- 330
बागेश्वर-140
चमोली-270
चंपावत -160
देहरादून-350
हरिद्वार-550
नैनीताल- 360
पौड़ी गढ़वाल- 385
पिथौरागढ़- 320
रुद्रप्रयाग- 120
टिहरी गढ़वाल- 270
उधमसिंह नगर- 500
उत्तरकाशी-185
कुल-        3940 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button