उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने बांटी त्यौहार की खुशियां: देहरादून में 8वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों के साथ मनाई दीपावली , मिठाई खिलाई, बधाई दी, सैनिकों के काम को सराहा, व्यापारियों से भी की मुलाकात

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के अवसर पर रविवार को देहरादून के गढ़ी कैंट में 8वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों और अग्निवीरों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों को मिठाई खिलाकर प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी हर साल दीपावली जवानों के साथ मनाते है। सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मेरी हमेशा कोशिश होती है कि भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएं। अपने सैन्य सेवा के दौरान मैंने भी दिवाली का त्योहार घर से बाहर बॉर्डर पर मनाया है।
जोशी ने कहा कि हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा किसैनिकों का सम्मान करना हर देश वासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हमारे सुरक्षा बलों का साहस अटल है। जवानों का त्याग और समर्पण ही हमें सुरक्षित रखता है।
इस अवसर पर कर्नल अर्श दीप सिंह, एसएम देवेन्द्र, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत, कैप्टन अनुप कुमार वर्मा, मेजर आशीष, जेसीओ और गढ़वाल राइफल्स के जवान सहित बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी भी उपस्थित रहे।
हाथीबड़कला में व्यापारियों से दीपावली पर की मुलाक़ात दी बधाई और शुभकामनाएं
देहरादून ।दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला में व्यापारियो से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई और शुभकामनाए दी। इस अवसर पर मंत्री ने व्यापारियो तथा स्थानीय लोगो को मिष्ठान भी वितरित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कथैठ, संजीव त्रिपाठी, प्रमोद थापा, अशोक गुप्ता, मोहन बहुगुणा, ओम प्रकाश बावड़ी, विनय गुप्ता, राहुल राणा, अशोक राणा, मनोज भटनागर एवम समस्त क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button