उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा, तीनों राज्यों में भाजपा की जीत ने बताया, मोदी मैजिक है बरकरार, प्रचंड जीत पर शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़  की जनता का जताया आभार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ मनाया जीत का जश्न
यह जीत देश की जनता के लिए  प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां और मातृ शक्ति के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को  भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मंत्री  जोशी ने मुख्यमंत्री  धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रचंड जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  जोशी ने कहा कि  यह जीत देश की जनता के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां और मातृ शक्ति के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा  कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तीनो राज्यों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
जोशी ने कहा  कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। उन्होंने कहा कि  जब जब विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री  मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है, तब – तब जनता ने विपक्षी नेताओं को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि  जो यह कह रहे थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें इस चुनाव में जवाब मिल गया है। उन्होंने कहा  कि मोदी मैजिक बरकरार है।कैबिनेट  मंत्री ने यह भी कहा कि जो यह कह रहे थे कि यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है, उसे  एक तरफा भारतीय जनता पार्टी ने जीता है। उन्होंने  कहा कि जिस तरह इन विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की वह इस बात का संकेत है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जोशी ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई और तीनों प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button