उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

रजत जयंती जश्न: पीएम मोदी का दौरा सुखद, विकास के रोड मैप पर मिलेगा मार्गदर्शन: चौहान

सदी के सर्वश्रेष्ठ राज्य की दिशा में अग्रसर कदमों को मिलेगी गति : भाजपा
देहरादून । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने रजत जयंती कार्यक्रम मे पीएम मोदी की सहभागिता को सुखद बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से न केवल इससे न केवल राज्य के विकास का रोड मैप पर सार्थक मार्गदर्शन प्राप्त होगा, बल्कि आगामी दशक के सर्वश्रेष्ठ राज्य की दिशा मे बढ़ रहे कदमों को भी गति मिलेगी।

चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। वर्ष 2050 उत्तराखण्ड राज्य स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा और आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य मे महिलाएं, युवा तथा हर वर्ग मे उल्लास का माहौल है। नकल माफियाओं की कमर तोड़ने के बाद युवा वर्ग मे लोकप्रिय है। युवाओं की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच और पेपर रद्द करने का निर्णय लिया है। इससे युवाओं के भीतर आज एक अभूतपूर्व ऊर्जा, विश्वास और आग दिखाई दे रही है।  मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश भ्रमण के दौरान गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में शिरकत कर रहे हैं। युवाओं का उत्साह यह पुष्टि के लिए पर्याप्त है  कि वर्ष 2027 के चुनाव में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पहले से भी अधिक बड़े बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और  धामी शानदार ऐतिहासिक हैट्रिक बनाने वाले हैं।

चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में प्रदेशभर में   11 नवम्बर  तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जा रहा है। यह सबके लिए गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी।
।  आगामी 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रजतोत्सव समारोह का केंद्रबिंदु संस्कृति, पर्यटन, युवाशक्ति, प्रवासी उत्तराखण्डी तथा राज्य आंदोलनकारी रहेंगे। चौहान ने कहा कि यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। प्रत्येक नागरिक और जनपद को इस उत्सव से जोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है। इसी क्रम में अगले 25 वर्षों के लिए खाका भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखण्ड का निर्माण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button