उत्तरकाशीउत्तरप्रदेशक्राइम

उत्तरकाशी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, PWD  का अमीन 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में ली थी रिश्वत
उत्तरकाशी।  देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रांतीय  खंड लोनिवि भटवाडी़ ( उत्तरकाशी) के अमीन टीका राम नौटियालको 100 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गुरूवार को विजिलेंस टीम ने  प्रांतीय खंड लोनिवि भटवाडी़  के अमीन टीका राम नौटियाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बता दें कि टीका राम नौटियाल, अमीन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे के एवज में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और गुरुवार को आरोपी को रिश्वत की धनराशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया है। धामी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनी उत्तरकाशी जनपद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का  भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।सरकार ने साफ किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस की इस कार्रवाई की सरकार ने प्रशंसा की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विजिलेंस विभाग ने यह भी बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस तरह की गतिविधियों में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।वहीं लोनिवि भटवाडी़ के अमीन के गिरफ्तार होने के बाद उत्तरकाशी में कई भ्रष्ट्र अधिकारियों में हड़प्पा मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button