उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

राम राज्य शोभायात्रा’ में शामिल हुए सीएम पुष्कर धामी, कहा -उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता,अयोध्या में बनाया जाएगा उत्तराखण्ड सदन

 कहा ,प्राण प्रतिष्ठा के बाद  मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिये अयोध्या जायेगी उत्तराखंड सरकार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति की और से आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के  बाद  इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे।
मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उनके नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा  कि देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर व बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है और सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं।
मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि रामकाज में उत्तराखंड के लोग हमेशा आगे रहते हैं। राज्य सरकार ने 22 तारीख को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में अपराहन 2: 30 बजे तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनाए जाने को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या धाम के करीब जमीन दिए जाने का आग्रह किया था, जमीन उत्तराखंड सरकार को आवंटित हो गई है। उन्होंने कहा कि  करीब तीन एकड़ भूमि पर उत्तराखंडवासियों के लिए भव्य उत्तराखंड सदन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिये अयोध्या जायेगी।
ंइस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र सिंह, महंत रमन गोस्वामी, महंत कृष्णा गिरी महाराज, महामंत्री संगठन अजेय कुमार व भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button